शिक्षक का ट्रांसफर आदेश निरस्त कराने पहुंचे कलेक्ट्रेट कलेक्टर मैडम दया करो हमारे सर का ट्रांसफर रोक दो

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977866230

रतलाम जिले के जावरा के ग्राम रूपनगर के ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधीश को ज्ञापन शॉप कर शासकीय प्राथमिक विद्यालय रूप नगर के लोकप्रिय शिक्षक बद्री लाल राठौर का स्थानांतरण रोकने व उन्हें इसी स्कूल में अटैच करने की मांग की ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक के ट्रांसफर होने के बाद पिछले 9 दिन से स्कूल का एक भी बच्चा पढ़ाई करने स्कूल नहीं गया कलेक्टर को सोफे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक बद्रीलाल राठौर का प्रशासनिक स्थानांतरण शासकीय माध्यमिक विद्यालय सेमलिया पिपलोदा कर दिया गया है ग्रामीणों के अनुसार शिक्षण राठौर बेहद कर्मठ और ईमानदार है उन्होंने अपने निजी खर्चे से रूपनगर के इन सरकारी स्कूल में स्टील बाउंड्री वॉल झूले फसल पट्टी वाटर कूलर डाइनिंग टेबल पंखे और फर्श पर कालीन जैसी आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई है इसके अलावा छात्रों को स्कूल में कॉपियां स्टेशनरी जैसी चीज भी अपने जेब से देते आ रहे हैं
ग्रामीणों ने दावा किया है कि शिक्षक के प्रयासों के कारण यह स्कूल प्रदेश का पहला समस्या मुक्त और देश का पहला बगलेस स्कूल बना है शिक्षक ने बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए अपनी जीएफ से वेतन देकर अतिरिक्त प्राइवेट शिक्षकों की व्यवस्था भी कर रखी थी इस समर्पण का ही परिणाम है कि आज ग्राम रूपनगर में एक भी प्राइवेट स्कूल नहीं है और नहीं गांव का कोई बच्चा किसी भी प्राइवेट स्कूल में पढ़ने जाता है बल्कि बाहरी गांव के बच्चे यहां पढ़ने आते हैं
ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक का ट्रांसफर होने से बच्चों और पूरे गांव में भारी निराशा है उन्होंने जिलाधीश से मानवीय आधार पर और छात्रों के भविष्य को देखते हुए शिक्षक बद्री लाल राठौर का अटैचमेंट दोबारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय रूपनगर में ही करने की मांग की है ताकि बच्चों की रुकी हुई पढ़ाई फिर से शुरू हो सके
कलेक्टर ने विद्यार्थियों से मुलाकात नहीं की अपर कलेक्टर को भेजा बच्चों व परिजनों से बात की समस्या के निराकरण की बात कही

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment