भाकपा माले ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया मथुरा। भाकपा (माले) जिला कमेटी

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी

मथुरा के वैनर तले वाम दलों के
आह्वान पर सैंकड़ो कार्यकर्त्ताओं ने10 सूत्रीय मांगो को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रतिवाद दिवस मनाया तथा सभा कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी मथुरा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खड़ेरा गांव से जल भराव निकलवाने, रास्ता पक्के करवाने व पंचायत सचिव की अभद्रता पर निलंवित किये जाने का भी अलग से जिलाधिकारी मथुरा क़ो ज्ञापन दिया गया। जिलाधिकारी ने तुरंत समाधान का आश्वासन दियाहै। सभा को पार्टी के राज्य स्थायी समिति सदस्य नशीर शाह एडवोकेट ने सम्बोधित करते हुये कहा कि योगी -मोदी की सरकार देश में लोकतान्त्रिक अधिकारों पर हमले कर रही है, सुप्रीम कोर्ट की मनाही के आदेश के बाबजूद गैर कानूनी तरीके से अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासियों एवं गरीवों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है महिलाओ व दलितों के खिलाफ हिंसा की एक से एक बढ़ कर घटनाये हो रही हैं, मानसून सत्र में मनमानी तरीके से प्रस्ताव पास कराने के लिये विपक्षी पार्टियों के सांसदों को प्रलोभन देकर तोड़ रहे हैँ। दो तिहाई बहुमत हासिल करने के उद्देश्य से डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के संविधान को बदलने की कोशिश कर रहे हैं उन्होंने आगे कहा की अयोध्या राम मंदिर में कई सो करोड़ की चंदा चोरी ने आर एस एस, विहिप और भाजपा की राम के नाम पर सत्ता हांसिल कर भ्रष्टाचार से धन इकठ्ठा करने की पोल खोल दी है। अंत में जनता से गोल बंदी कर फासीवादी तानाशाह सरकारों को जड़ से उखाड़ फेंक देने का आह्वान किया।
पार्टी के पूर्व जिला मंत्री गिरधारी लाल चतुर्वेदी ने कहा कि डबल इंजन की ये सरकारें पूजीपतियों के कर्जे माफ कर गरीव,व किसानों की कमर तोड़ने पर आमादा हैं। भाजपा की सरकारें वेइंतहा महगाई, वेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार को बढ़ाने में लगी हुयी हैं। नौजवानों, छात्रों एवं मजदूरों के आंदोलनों को कुचलने पर आमादा हैं। ज्ञापन में मेरठ की दलित छात्रा हत्या कांड में न्याय की मांग करने वाले परिजनों व प्रदर्शन कारियों के साथ गली गलौज व थप्पड़ मारकर दुर्व्यवहार करने वाले एस एस पी अविनाश पाण्डेय को तत्काल निलंवित किये जाने, नीट पेपर लीक मामले में दो दर्जन छात्रोंकी आत्म हत्या के विरोध में जंतर मंतर पर आइसा, सी जे पी सहित युवाओं के आंदोलन व भूख हड़ताल मांगों को मानकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लिये जाने एवं एन टी ए को भंग किये जाने, अयोध्या चंदा चोरी मामले में लीपा पोती बंद कर चमपंत राय सहित सभी सफ़ेद पोसों को कड़ी सजा देने, उत्तर प्रदेश में दलितों, गरीवों आदि वासियों व अल्पसंख्यकों पर बुलडोजर राज पर रोक लगाने व पीड़ितों कों उचित मुआवजा दिलाने,नोएडा सहित अन्य जगहों पर आंदोलनों में गिरफ्तार सभी कार्यकर्त्ताओं क़ो विना शर्त रिहा किये जाने,दलित उत्पीड़न की घटनाओं के लिये जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक क़ो सीधे जिम्मेदारी तय किये जाने तथा प्रदेश में महिला हिंसा व उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाकर बालात्कारियों, अपराधियों क़ो संरक्षण व सम्मानित करने पर कड़ाई से रोक लगाने आदि मांगें शामिल हैँ।
प्रदर्शन व कार्यक्रम में दुर्गा प्रसाद, अमर सिंह,ब्रज विहारी,शिवकुमार एड, नईम शाह एड, नरेन्द चौधरी एड, राहुल अमीन एड, बी एस अब्बास एड शहंशाह एड, विवेक रियार एड,करन एड, सतीश चंद, राम मूर्ति, वीरपाल, रामकुमार, दिनेश चंद, मुंशी लाल, कालीचरण, हाकिम सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई