दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दिव्यांश प्रताप सिंह
प्रेमनगर/फतेहपुर 12 जुलाई फतेहपुर जनपद के ऐरायाँ विकासखंड स्थित राजकीय विद्यालय मोहम्मदाबाद में एक बार फिर शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप लगा है।
जानकारी के अनुसार, मर्दनपुर निवासी अर्पित कुमार पुत्र रामचंद्र ने थाना सुल्तानपुर घोष में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका पुत्र विद्यालय में कक्षा 10 का छात्र है।
आरोप है कि छात्र विद्यालय नहीं जाने के वजह से सहायक अध्यापक सुधीर मौर्य ने उनके पुत्र के साथ बेरहमी से मारपीट की। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि छात्र अनुसूचित जाति से होने के कारण उसके साथ भेदभाव करते हुए मारपीट की गई।
पीड़ित पक्ष ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
छात्र के साथ मारपीट एवं जातिगत भेदभाव के आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि होगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







