दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
अम्बाह । अंबाह थाना पुलिस ने हत्या के मामले में करीब दो वर्षों से फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी आरोपी अमित गहलोत को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर दोहरी रोड नहर की पुलिया के पास से दबोचा गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी अमित गहलोत हत्या के एक मामले में फरार था। गिरफ्तारी के दौरान यह भी सामने आया कि उसने 11 जुलाई की रात अंबाह थाना क्षेत्र के दोहरी रोड स्थित कृष्णा गार्डन के पास फायरिंग कर हत्या के प्रयास की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में भी अंबाह थाने में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनों मामलों में प्रयुक्त एक अवैध देशी पिस्टल (कीमत लगभग ₹30 हजार) बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







