स्कूल बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, दो महिलाओं की मौत ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 16 लोग हुए घायल, सभी घायल राजस्थान के हैं

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी

मथुरा। शुक्रवार की दोपहर मथुरा अलीगढ़ मार्ग पर राया क्षेत्र में बिरहना गांव पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने ट्रेक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि कई की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को मथुरा के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सीओ महावन के मुताबिक घायलों की संख्या 16 है। एम्बलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे राया अलीगढ़ मार्ग पर बिरहना गांव के समीप पीछे से आ रही एक स्कूली बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार कई लोग उसके नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य चलाकर ट्रॉली को हटाया गया और नीचे फंसे लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। राजस्थान के डीग जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र के अधईया निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र महेंद्र सिंह मथुरा और अलीगढ़ जनपद की सीमा पर स्थित गांव हरदपुर गांव जा रहे थे। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रजनी पत्नी अजय कुमार तथा शशि पत्नी नरेंद्र सिंह मृत्यु हो गई। जबकि एक अन्य महिला गुड्डी देवी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। टैक्टर चालक लक्ष्मण सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि टैक्टर ट्रॉली में 24 लोग सवार थे। जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। पीछे से आ रही स्कूली बस टक्कर मार दी जिससे ट्रॉली पलट गई। प्रताप, नरेंद्र, विक्रम, रंगीला, रजनी, अनीता आदि घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर थाना राया प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गये। थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया गया और उन्हें एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। स्कूली बस में सवार बच्चे सुरक्षित हैं। मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों को कब्जे में लेकर थाने ले गई है।

वर्जन
थाना राया अंतर्गत बिचपुरी चौकी क्षेत्र के ग्राम बिरहना में एक ट्रैक्टर ट्रॉली और स्कूल बस के बीच में टक्कर हो गई थी जिसमें करीब 16 लोग घायल हो गए थे । घायलों में दो महिला सवारी थीं जिनको गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया। जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। अन्य घायलों को जिला अस्पताल में चिकित्सा उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और अस्पताल और प्रशासन की टीमें लगातार उनके बेहतर उपचार हेतु लगी हुई हैं। घटना के सम्बन्ध में जानकारी व आवश्यक विधिक की जा रही हैं
संजीव कुमार राय, क्षेत्राधिकारी महावन

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई