स्वच्छ भारत मिशन राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने जुनाडीह किया निरीक्षण

SHARE:

जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा 10 जुलाई 2026। राज्य सलाहकार (रा.स्व.भा.मि.ग्रा.) एवं संभाग प्रभारी बिलासपुर मोनिका सिंह द्वारा स्वच्छता गतिविधियों को बेहतर बनाने एवं समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की दिशा में जिले मे जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत जुनाडीह का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान राज्य सलाहकार सिंह ने सभी स्वच्छाग्राही से गांव में हो रहे कचरा कलेक्शन एवं एसडब्ल्यूएम नियम के तहत होने वाले 4 प्रकार के कचरे का पृथकीकरण के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। ग्रामीणों द्वारा घर से देने वाले कचरे को अलग अलग करने हेतु आग्रह एवं सभी लोगो को प्रेरित किया गया। यूज़र चार्जेस एवं प्रोत्साहन राशि के विषय में चर्चा कर स्वच्छग्राहियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान स्वच्छाग्राही के अध्यक्ष, सचिव, समूह की दीदियां व गांव के सरपंच, सचिव,ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment