भारत विकास परिषद, सीहोर शाखा द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्थापना दिवस

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सीहोर। भारत विकास परिषद, सीहोर शाखा द्वारा आज स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर, सीहोर में “गुरु वंदन – छात्र अभिनंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम – स्थापना दिवस” का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ एवं विद्यालय के सभी बच्चों को तिलक लगाकर हुआ।
संस्था की संस्कार संयोजिका श्रीमती शोभा जी चांडक ने कार्यक्रम के विषय के अनुरूप उद्बोधन देते हुए गुरु-शिष्य परम्परा के महत्व को समझाया।
इसके पश्चात समिति के प्रांत सचिव श्री रवि ठाकराल, समिति के अध्यक्ष श्री रितेश राठौर, सचिव श्री नवीन सोनी, संस्कार संयोजिका श्रीमती शोभा चांडक, समिति के सदस्यगण डॉ. गगन नामदेव एवं श्री अरविंद गुप्ता ने मिलकर विद्यालय की शिक्षिका दीदी श्रीमती अर्चना जी तिवारी का सम्मान किया। श्रीमती अर्चना जी तिवारी विगत 40 वर्षों से विद्यालय को सेवा दे रही हैं एवं इसी विद्यालय की पूर्व छात्रा भी रही हैं। उन्हें माला, शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया एवं उनकी अविरत सेवा को नमन किया गया।
इसी कड़ी में शाला के प्राचार्य श्री जगन्नाथ जी सोहगपुरे का भी माला, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
इसके पश्चात विद्यालय के 5 मेधावी विद्यार्थियों को अष्टगंध से तिलक लगाकर परिषद की “भारत को जानो” पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री रितेश राठौर द्वारा आगामी कार्यक्रम “भारत को जानो” एवं “राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता” के बारे में सभी छात्रों एवं शिक्षिकाओं को विस्तृत जानकारी दी गई
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार एवं समिति सदस्यों ने मिलकर विद्यालय परिसर में 5 पौधे – नीम, पीपल, जामुन, बादाम एवं जामफल लगाकर ‘वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिषद के पदाधिकारी, सदस्य, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई