पुलिस का महा जनचेतना अभियान शुरू स्कूल में बच्चों को साइबर अपराध और यातायात नियमों की दी गई जानकारी थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दूस्तान
राम गोपाल भार्गव
बिलासपुर। दिनांक 09/07/2026 को उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मस्तूरी डेरहा राम टंडन के दिशा-निर्देश पर थाना पचपेड़ी क्षेत्र में दिनांक 09/07/2025 से 15/07/2025 तक “महा जन जागरूकता जन चेतना अभियान” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज ग्राम लोहर्सी स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने विद्यार्थियों को जन चेतना कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में दी गई प्रमुख जानकारी में साइबर अपराध से बचाव छात्रों को साइबर ठगी के नए तरीकों जैसे फर्जी एप, ऑनलाइन खाद-बीज बुकिंग के नाम पर ठगी के बारे में बताया गया। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने एवं नजदीकी थाना में सूचना देने हेतु कहा गया। नए आपराधिक कानून एवं पॉक्सो एक्ट: नए कानूनों में किए गए कठोर प्रावधानों, पॉक्सो एक्ट एवं E-साक्ष्य अधिनियम की महत्ता एवं उनके प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। यातायात नियमों का पालन: बरसात के मौसम में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु शराब पीकर वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की समझाइश दी गई। ग्रामीणों हेतु सतर्कता ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्ति, अज्ञात फेरी वाले एवं सोना-चांदी चमकाने के बहाने ठगी करने वाले लोगों से सावधान रहने की सलाह दी गई। ऐसे व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने कहा गया।थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा आमजन में जागरूकता फैलाकर अपराधों पर नियंत्रण एवं सुरक्षित समाज के निर्माण का प्रयास किया जा रहा है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment