कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के संयुक्त आव्हान पर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत एवं विधायक कसडोल संदीप साहू को मुख्यमंत्री के नाम मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख मांगे मोदी की गारंटी लागू करते हुए लंबित प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत को देय तारीख से शीघ्र भुगतान का आदेश जारी किया जाए, कैशलेस चिकित्सा की घोषणा बजट सत्र में किया गया था किंतु योजना की जानकारी कर्मचारियों को अभी तक नहीं दी गई है योजना का शीघ्र क्रियान्वयन किया जाए
सेवानिवृत्त पर 300 दिवस का अवकाश नकदीकरण का भुगतान किया जाए अनुकंपा नियुक्ति में 10 प्रतिशत का सीलिंग समाप्त किया जाए तथा पेंशनरों को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में शामिल किया जाए। 70 वर्ष के आयु होने पर 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि करने महंगाई राहत भुगतान में मध्य प्रदेश शासन से सहमति लेने की परंपरा समाप्त की जाए सहित पेंशन कल्याण मंडल का पुनर्गठन करने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश का क्रियावायन करते हुए छठवें एवं सातवें वेतनमान के एरियर राशि का भुगतान किया जाय प्रमुख मांगे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज दुबे छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन जिलाध्यक्ष पवन कुमार हिरवानी के नेतृत्व में कर्मचारी एवं पेंशनर्स साथियों के साथ कर्मचारी एवं पेंशनरों के मांगों को समर्थन करते हुए अनुशंसा पत्र भेजे जाने मांग पत्र सौंपा गया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







