आंजना कृषि सेवा केंद्र आलोट पर यूरिया खाद की खुलेआम कालाबाजारी -कोई देखने वाला नहीं-क्या प्रशासन संज्ञान लेगा?

SHARE:

दिनेश शुक्ला
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
आलोट
कालाबाजारी रोकने के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है बावजूद इसके यूरिया खाद की कालाबाजारी जो रुकने का नाम ही नहीं ले रही है और अंधेरे नगरी चौपट राजा की कहावत चरितार्थ हो रही है।
ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है कि आंजना कृषि सेवा केंद्र आलोट में खुलेआम आपरेटर द्वारा यूरिया खाद की कालाबाजारी की जा रही हैं 267 रूपए की बोरी 290 रुपए में बैखौफ बेची जा रही है।
इसी बात के मद्देनजर किसी किसान के द्वारा यह समाचार सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया तब जाकर कृषि विस्तार अधिकारीएवंआलाअधिकारी कुंभ कर्णी नींद से जागे।
उक्त मामला एक ही जगह नहीं होकर ऐसे अनेकों जगह किसानों से धोखाधड़ी एवं कालाबाजारी हो रही है। इससे स्पष्ट तौर पर प्रशासन की घौर लापरवाही उजागर होकर किसानों को अधिक दाम से यूरिया खरीदना पड़ रहा है
इस और कृषि विस्तार अधिकारी एवं जिला कलेक्टर को संज्ञान लेना चाहिए एवं कालाबाजारियों पर शक्त से शक्त कार्रवाई करना चाहिए यदि कार्रवाई नहीं होती है तो मामला आपसी लेन देन की ओर इशारा करता है जो विचारणीय होकर खेद जनक है क्योंकि किसान लूट रहा है और प्रशासन गूंगा-बहरा होकर बैठा है।
*किसान का कहना है*–
मेरे द्वारा राम मंदिर की जमीन पर यूरिया की बोरी की आवश्यकता थी तो मैं आंजना कृषि सेवा केंद्र आलोट से बोरी खरीदने के लिए गया तो 267 की कीमत जगह 290 रुपए लिए जा रहे थे तब हम लोगों ने ही वीडियो वायरल किया है ।
राम लाल भिलवाड़ा
किसान ग्राम लूनी
एक ओर शिकायतकर्ता ने एसडीएम कार्यालय में शिकायत की है। इंतजार है क्या कार्रवाई होती है?
नितेश धाकड़
कृषि विस्तार अधिकारी
आलोट

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment