बटियागढ़ में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर सुरक्षा रथ पहुंचा,ग्रामीणों को किया जागरूक

SHARE:

राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

दमोह – मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत बटियागढ़ के अंबेडकर चौक पर साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान साइबर सुरक्षा रथ के माध्यम से ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल फ्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मध्य प्रदेश पुलिस की विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं एवं आपातकालीन सहायता नंबरों के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन से सतर्क रहें और साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दें। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल महेश दुबे, हेड कांस्टेबल नीरज रावत सहित

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई