दैनिक केसरिया हिंदुस्तान भोपाल
बैरसिया।। राजधानी भोपाल जनपद पंचायत बैरसिया की ग्राम पंचायत डूंगरिया में पांच सतीश ठाकुर ने लगाए अपनी ही पंचायत के रोजगार सहायक पर भ्रष्टाचार के आरोप उन्होंने बताया कि मेरी ग्राम पंचायत में पंच होते हुए भी मुझे पीएम आवास एवं कर्मकार रिन्यू करने के नाम पर मुझे से 5000 रूपए लिए है फिर भी मुझे और पैसे की मांग की जा रही है इतना ही नहीं मैंने ग्राम पंचायत में मजदूरी की उसके भी पैसे लेने की दबाव बनाया जा रहा है आपको बता दे की ग्राम पंचायत डुंगरिया में सतीश ठाकुर पंच हैं और उनकी पत्नी उपसरपंच भी है और दूसरी ओर ग्राम पंचायत में नल जल योजना में ऑपरेटर के रूप में भी कार्य भी करते हैं तीसरी और इन्होंने मनरेगा में मजदूरी का भी कार्य कर रहे हैं यह कैसे संभव हो सकता है एक तरफ नल जल का ऑपरेटर दूसरी तरफ मनरेगा में एक व्यक्ति दो जगह कार्य कैसे कर सकता है दो जगह का वेतन एक व्यक्ति को कैसे मिल सकता है ग्राम पंचायत रोजगार सहायक तीसरी और से पंचों का भी वेतनमान प्राप्त होता है उस व्यक्ति को गरीबों की योजना मनरेगा में कैसे शामिल किया जा सकता है यह बात जब उजागर होती है पैसे को लेकर बराबर बटवारा नहीं हो पा रहा था तो यह बात जनपद पंचायत सीईओ से भी इसकी शिकायत की गई है देखना अब यह है कि इस पंचायत के रोजगार सहायक पर क्या कार्यवाही की जाती है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







