12 जुलाई को जनपद में होगा वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026

SHARE:

रिपोर्ट मोहम्मद नसीम

26 विभागों की सहभागिता से 34.47 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य, पौधों के संरक्षण पर रहेगा विशेष फोकस : डीएम
बाराबंकी, 06 जुलाई 2026। आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026 की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन, प्रभागीय वनाधिकारी श्री आकाश दीप बधावन सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल लक्ष्य पूरा करने तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक पौधे का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत लगाए गए पौधों की 90 दिनों तक विशेष निगरानी एवं देखभाल की जाए, ताकि उनकी अधिकतम जीवितता सुनिश्चित हो सके।उन्होंने निर्देशित किया कि सभी परिषदीय विद्यालयों में यथासंभव कटहल एवं सहजन के पौधों का रोपण कराया जाए। नगर क्षेत्रों में सड़कों के किनारे व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाए तथा जनपद में विभिन्न स्थानों पर थीमेटिक वन भी विकसित किए जाएं। ग्राम पंचायतों में ग्राम समाज की उपलब्ध भूमि पर अधिकाधिक पौधरोपण कराया जाए तथा किसानों को भी अपने खेतों एवं निजी भूमि पर पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि वृद्धाश्रम, वन स्टॉप सेंटर तथा अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक संस्थानों में भी प्राथमिकता के आधार पर पौधरोपण कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनपद के विभिन्न शिक्षा बोर्डों के मेधावी (टॉपर्स) विद्यार्थियों को भी इस अभियान से जोड़ते हुए उनके माध्यम से पौधरोपण कराया जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़े।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी श्री आकाश दीप बधावन ने विभागीय कार्ययोजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण करते हुए बताया कि इस वर्ष अभियान में 26 विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने विभागवार लक्ष्य, पौधों की उपलब्धता, रोपण स्थलों एवं संरक्षण व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि पौधरोपण के उपरांत 90 दिनों तक नियमित देखभाल पर विशेष बल दिया जाएगा।बैठक में विभागवार लक्ष्य की भी समीक्षा की गई। जनपद में 26 विभागों के माध्यम से कुल 34,47,400 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई