पारिवारिक कलह ने उजाड़ा सुहाग: 26 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

SHARE:

रामचंद्र रावत
केसरिया हिंदुस्तान/ब्यूरो प्रभारी महाराजगंज
घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के सोहट नौका टोला गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। गांव की 26 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।
मृतका की पहचान पुष्पा देवी (26 वर्ष) पत्नी धर्मेंद्र श्रीवास्तव निवासी सोहट नौका टोला, थाना कोठीभार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को आत्महत्या का संभावित कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने ही घर के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर कोठीभार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment