देहात थाना पुलिस ने सेफ क्लिक अभियान 2.0 के अंतर्गत सायबर सुरक्षा अभियान चलाया

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित सेफ क्लिक अभियान 2.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पांडे के नेतृत्व में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन में देहात पुलिस थाना प्रभारी गोविन्द राजपूत के आदेशानुसार एएसआई नितेश राजपूत ने अपने सहयोगी स्टॉफ के साथ मिलकर पोआमा चौक शिव मंदिर थाना देहात जिला छिंदवाड़ा में साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोर्टल संबंधित बैनर और स्टैंडी स्थापित किया साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना देहात क्षेत्र में उपस्थित पुरुषों को साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया! उन्हें असुरक्षित इंटरनेट उपयोग एवं साइबर अपराध के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए इस दौरान पोस्टर वितरित एवं चस्पा किए गए उपस्थित लोगों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
इस राज्य स्तरीय अभियान को सफल बनने मे सउनि नितेश ठाकुर प्र.आ मंगल सिंह प्र.आ टीकाराम आ. सौरभ बघेल की अहम भूमिका दिखी प्रतिभागियों की उपस्थित संख्या 60/70के बीच रही!

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment