केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
छिंदवाड़ा जुन्नारदेव :- जुन्नारदेव नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुणेश जायसवाल ने एसडीएम को एक ज्ञापन सौपकर मांग कि है की पात्र हितग्राहियों को लगभग विगत चार माह से प्रतिमाह 600 रु मिलने वाली पेंशन राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। पेंशन प्राप्तकर्ताओं में अधिकांश वृद्ध विधवा एवं आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक हैं जिनके लिए यह राशि दैनिक जीवन-यापन का महत्वपूर्ण साधन है।चार माह से पेंशन बंद रहने के कारण हितग्राहियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है!
शासन की इस उदासीनता लापरवाही से आमजन में भारी आक्रोश एवं निराशा व्याप्त है बार-बार संबंधित विभागों में संपर्क करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जायसवाल ने मांग करी है कि लंबित चार माह की पेंशन राशि का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा भविष्य में नियमित रूप से पेंशन वितरित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं अन्यथा हितग्राही लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







