भारत विकास परिषद समर्पण ने की अपनी वृक्षारोपण यात्रा प्रारम्भ -इंजि राकेश गर्ग

SHARE:

रुड़की, (हरिद्वार) —- 4जुलाई 2026भारत विकास परिषद समर्पण शाखा के पर्यावरण संयोजक डॉ प्रदीप रस्तोगी जी के मार्गदर्शन में हरी भरी हो धरती अपनी हरा भरा संसार हो।कहावत को सटीक और मानव जीवन में वृक्षों के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए इस वर्ष का प्रथम वृक्षारोपण कार्यक्रम रेलवे रोड़ पर प्रारंभ किया गया।इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष इंजि राकेश गर्ग जी ने कहा प्रकृति ने हमें सभी प्रकार से हर मौसम अनुसार फल -फूल, अनाज आदि दिया है परन्तु हम उसका सही संरक्षण करने के बजाय दोहन करने पर लगे हैं जिससे भयंकर त्रासदी की संभावना बनती जा रही है।इससे बचने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है ।पर्यावरण संयोजक डॉ प्रदीप रस्तोगी जी ने कहा गणेश पुर पुल से रेलवे स्टेशन तक यहां के सभी निवासी विशेष रुप से सहयोगी डाक्टर सुन्दर हरियाली बागवानी बनायेंगे जो सभी के लिए प्रेरणा दायक होगा। अनेकों प्रजाति के वृक्ष लगाए गये। इस अवसर पर डॉ अजय भार्गव, डॉ गोपाल,पंकज गुप्ता,सचिव सोनम कर्माकर, प्रांतीय संस्कार संयोजक राजीव गोयल, प्रांतीय संस्कार सह संयोजक हर्ष प्रकाश काला, वन्दना मोहन, डॉ संगीता गर्ग, मीना रस्तोगी डॉ संजय जैन, रश्मि जैन, डॉ सुनील शर्मा, प्रोफे राजेश चन्द्रा, आर डी सिंह, सुरेंद्र कुमार, आदि कार्यक्रम में रहे। कार्यक्रम के समापन में के बाद श्रीमती मीना जी एवं डॉ प्रदीप रस्तोगी जी द्वारा बहुत बढ़िया जलपान करवाया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment