दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा
कांग्रेस नेता लक्ष्मी नारायण वर्मा ने एक बयान जारी कर कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार है और वहां पर 650 करोड रुपए से अधिक के स्वास्थ्य घोटाला सामने आया है, लेकिन बीजेपी ने चुप्पी साध ली है। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि कांग्रेस या किसी दूसरी पार्टी के एक छोटे से मुद्दे को लेकर जोर शोर से हल्ला करने वाली और ईडी,सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर ईडी सीबीआई भेज कर झूठी कार्रवाई कराने वही भाजपा सरकार अब दिल्ली मामले में कहीं दिखाई नहीं दे रही है। एकदम चुप्पी साध ली गई है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े घोटाले और भ्रष्टाचार के बावजूद सरकार ने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के दोहरे चरित्र को उजागर करती है।
साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में सुशासन का नारा दे रही है और झूठी वाहवाही लूट रही है,और दूसरी तरफ गरीबों का घर उजाड रही है,उन्होंने नकटी मामले पर भाजपा की घोर निंदा की है, और कहा कि बरसात के दोनों में बिना व्यवस्थापन गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला दिया गया, उन्होंने घटना के जिम्मेदारो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि भाजपा की यह डबल इंजन की सरकार गरीबों,असहाय लोगों को ही उखाड़कर फेंक रही है। आज किसान भी इस सरकार से खासे परेशान हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि चाहे दिल्ली में 650 करोड रुपए से अधिक के स्वास्थ्य घोटाला हो, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी हो, या छत्तीसगढ़ के नकटी में गरीबों को बेघर करने का मामला हो बीजेपी ऐसे मामलों में कीर्तिमान हासिल कर रही है। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि अंधभक्त अब क्यों चुप्पी साध लिए है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े बड़े अपराधों पर भाजपाई चुप्पी साध लिए है यह भाजपा की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







