अघोषित विद्युत कटौती से आम जनता हुए परेशान हलाकान, निजात दिलाने की गुहार

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र में आजकल अघोषित विद्युत कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है काफी लंबे समय से यह अघोषित विद्युत कटौती यहां पर निरंतर जारी है, बिना पूर्व कोई सूचना दिए घंटों बिजली अवरुद्ध कर दी जाती है, लाइट बंद कर दी जाती है, जिसके चलते आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना यहां पर करना पड़ रहा है, बिना कोई आंधी तूफान या बिना किसी पूर्व सूचना अघोषित विद्युत कटौती किए जाने से सभी वर्ग के लोगों में खासी नाराजगी व्याप्त हो गई है। आजकल कई बड़े क्षेत्रों में बिना कोई सूचना दिए घंटों बिजली कटौती कर दी जाती है जबकि कई क्षेत्रों में बिजली रहती है। बताया जाता है कि तिल्दा नेवरा शहर के ग्रामीण वार्ड या ग्रामीण मोहल्ला कहे जाने वाले क्षेत्रों में ही ज्यादातर बिजली कटौती की जाती है।
इस अघोषित विद्युत कटौती के बारे में बिजली विभाग से संपर्क करने पर किसी तरह का कोई ठोस जवाब नहीं दिया जाता कभी लाइन में फाल्ट, तो कभी कुछ कारण बता दिया जाता है और घंटों बिजली कटौती की जाती है, तिल्दा नेवरा शहर और क्षेत्र में यह अघोषित विद्युत कटौती काफी लंबे अर्से से बेरोकटोक जारी है, इसके बावजूद बिजली विभाग बेखौफ है और निरंतर अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है, आम जनता ने इस अघोषित विद्युत कटौती से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment