सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान
बाराबंकी। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के शुभ अवसर पर प्राइवेट चिकित्सक मेडिकल एसोसिएशन (ऑल इंडिया रजि.) के जिला अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार ने अपने साथियों के साथ जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) से शिष्टाचार भेंट की इस अवसर पर डॉ. आशीष कुमार ने डॉक्टरों की समाज के प्रति सेवा,समर्पण और जिम्मेदारी पर प्रकाश डालते हुए सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी लोगों के जीवन की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करते हैं।
भेंट के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने व निजी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों के सम्मान के साथ-साथ समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आपसी सहयोग और समन्वय को मजबूत करना रहा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







