इश्क़ ने तोड़ी उम्र और रिश्तों की दीवार! 20 वर्षीय युवक चार बच्चों की मां के साथ लापता, पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान संवाददाता वीरू गौतम

पीलीभीत। कहते हैं कि इश्क़ न उम्र देखता है, न सूरत और न ही सामाजिक बंधन। कुछ ऐसी ही चर्चा इन दिनों थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में लोगों की जुबान पर है। एक प्रेम प्रसंग ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है और गांव की चौपालों से लेकर चाय की दुकानों तक इसी मामले की चर्चा हो रही है।
सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव का करीब 20 वर्षीय अविवाहित युवक, जिसकी अभी तक शादी भी नहीं हुई थी, उसी गांव की एक शादीशुदा महिला के प्रेम में पड़ गया। बताया जा रहा है कि महिला चार बच्चों की मां है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक कुछ लोगों को थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि मामला इस मुकाम तक पहुंच जाएगा। बताया जाता है कि दोनों अचानक अपने-अपने घरों से चले गए। जब काफी देर तक उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस दोनों की तलाश और पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।
घटना के बाद पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे प्यार का जुनून बता रहा है तो कोई सामाजिक मर्यादाओं पर सवाल उठा रहा है। गांव की गलियों में लोग इसी प्रेम कहानी को लेकर अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं। कई लोग इसे किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं मान रहे। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, यह प्रेम प्रसंग पूरे क्षेत्र में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है और लोग बस इतना ही कहते नजर आ रहे हैं इश्क़ जब होता है, तो न उम्र देखता है, न सूरत।”

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई