विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा संगठन एवं कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार -दिलीप पटेल

SHARE:

शशि भूषण दुबे कंचनीय/ श्याम मोहन उपाध्याय

मिर्जापुर 2 जुलाई। लालगंज मंडल में भाजपा प्रदेश महासचिव दिलीप पटेल ने दावा किया कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी दर में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक पूरी तरह सक्रिय है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनता के बीच जाएगी। उसके लिए भाजपा संगठन एवं कार्यकर्ताओं की टीम पूरी तरह तैयार है। जबकी विपक्ष के बेरोजगारी संबंधी आरोपों को उन्होंने तथ्यों से परे बताया।लालगंज क्षेत्र के बल्हिया खुर्द में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में दिलीप पटेल ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में बेरोजगारी दर लगभग 6.5 प्रतिशत थी जो अब घटकर करीब 3.5 प्रतिशत रह गई है। यह भाजपा सरकार की विकास और रोजगारोन्मुखी नीतियों का परिणाम है।उन्होंने कहा कि भाजपा समन्वयवादी संगठन है, जहां पुराने और नए कार्यकर्ता मिलकर ‘भारत फर्स्ट’ की भावना के साथ कार्य करते हैं। यही कारण है कि पार्टी लगातार राज्यों में जनसमर्थन हासिल कर रही है और दोबारा सरकार बना रही है।वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर तक संगठन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं तथा प्रदेश कार्यसमिति का गठन भी कर दिया गया है। संगठन अपने दायित्वों के अनुसार लगातार कार्य कर रहा है।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख जयकुमार सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, राकेश पटेल, सत्येंद्र त्रिपाठी, महेंद्र चौबे, कृष्ण मोहन पाल, बल्लू पाल, राकेश दुबे, दिवाकर सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment