(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा। विद्युत विभाग अपनी अनोखी कार्यप्रणाली के लिए चर्चा में रहता है। ताजा मामला एटा नगर के किदवई नगर निवासी पत्रकार अकरम खान का है। उन्होंने 2014 में अपने आवास के लिए घरेलू बिजली कनेक्शन हेतु आवेदन कर निर्धारित शुल्क जमा कर दिया था, जिसकी विभाग ने रसीद भी जारी की। लेकिन इसके बाद न तो कनेक्शन दिया गया, न मीटर लगा और न ही कोई लाइन खिंची गई। कई बार संपर्क करने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वे निराश होकर बैठ गए।
पिछले साल जब उन्हें पुनः कनेक्शन की आवश्यकता हुई, तो उन्होंने ऑनलाइन नया आवेदन किया, लेकिन विभाग ने यह कहकर आवेदन निरस्त कर दिया कि उनके नाम पर पहले से एक कनेक्शन है, जो बकाया बिल के कारण काटा जा चुका है। बकाया जमा किए बिना नया कनेक्शन संभव नहीं।
जांच करने पर चौंकाने वाला तथ्य सामने आया – 2014 के उसी आवेदन पर, बिना कनेक्शन और बिना मीटर के, विभाग ने भारी-भरकम बिल जारी कर बकाया दर्शा रखा था।
इस अनोखे मामले में अकरम खान ने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव ऊर्जा, जिलाधिकारी एटा और अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को शिकायती पत्र देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समाधान नहीं हुआ तो वे मामला न्यायालय में ले जाएंगे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







