विकास कुमार सोनी
दैनिक केशरिया हिंदुस्तान
मोबाइल नंबर 7489943068
पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन, अनु0अधि0 पुलिस अमरपाटन सुश्री ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में थाना ताला पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
घटना का संक्षिप्त विवरणः-दिनांक 01 जुलाई 2026 को थाना ताला पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मुकुंदपुर के जंगल में मुर्जुआ नदी के किनारे अवैध शराब निर्माण के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में महुआ का लाहन छिपाकर रखा गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चौकी प्रभारी मुकुंदपुर उप निरीक्षक नागेश्वर मिश्रा व सहयोगी पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
घने जंगल और नदी किनारे के दुर्गम क्षेत्र में पुलिस टीम ने सावधानीपूर्वक तलाशी अभियान चलाया। काफी खोजबीन के बाद अलग-अलग स्थानों पर झाड़ियों और प्राकृतिक आड़ में छिपाकर रखे गए प्लास्टिक के डिब्बे दिखाई दिए। जब इन डिब्बों की जांच की गई तो उनमें अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया महुआ का लाहन भरा हुआ मिला। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की सघन तलाशी ली, जिसमें कुल 70 डिब्बों में लगभग 1050 किलोग्राम महुआ का लाहन बरामद हुआ।
चूंकि बरामद सामग्री का उपयोग अवैध शराब निर्माण में किया जाना था, इसलिए नियमानुसार उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय से दूर रहने की समझाइश दी तथा भविष्य में ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की सख्त चेतावनी भी दी
सराहनीय भूमिका- निरी महेंद्र मिश्रा थाना प्रभारी ताला,उप निरी. श्री नागेश्वर मिश्रा चौकी प्रभारी मुकुंदपुर , प्र.आर. राजभान सिंह, आर. आशीष मिश्रा , .सुन्दरलाल शर्मा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







