केसरिया हिंदुस्तान दिनेश पौराणिक
बड़ावदा
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा आज दिनांक 1 जुलाई 2026 को नगर परिषद बड़ावदा में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर महोदय के नाम स्थानीय निकाय के समस्त प्राधिकृत कर्मचारियों की उपस्थिति में मानदेय भुगतान हेतु निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया जिसमें मांग की गई कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों को मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन और सूची में व्याप्त विसंगतियों को सुधार हेतु मानदेय का भुगतान किया जाता है, लेकिन स्थानीय निकाय में नियुक्त प्राधिकृत कर्मचारियों को किसी प्रकार का मानदेय भुगतान नहीं किया जाता है, जबकि दोनों ही कार्य समान है एवं दोनो कार्य में बराबर श्रम लगता है फिर भी प्राधिकृत कर्मचारियों को किसी भी प्रकार का कोई मानदेय नहीं दिया जाता है मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा मांग की गई की सभी स्थानीय निकाय के प्राधिकृत कर्मचारियों को बूथ लेवल अधिकारियों की तरह एक निश्चित राशि का भुगतान उनके कार्य के बदले किया जाए ज्ञापन के दौरान घनश्याम चौहान, दिनेश जायसवाल, श्यामलाल मालीवाड़,बंसी लाल पवार आकिल अहमद पठान, दीनदयाल बोरीवाल, मुकेश रायकवार,सुरेश चंद राठौड़ जहीर उल हसन उपस्थित रहे
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







