गरिमामय विदाई समारोह मे श्री मदन सिंह कनास को सम्मानित किया गया तथा शिव सिंह राजपूत का स्वागत किया गया

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला खरगोन ब्यूरोचीफ श्याम कुशवाह

खरगोन, 30 जून। कृषि विभाग अंतर्गत आत्मा (ATMA) परियोजना, जिला खरगोन में मंगलवार को परियोजना संचालक श्री मदन सिंह कनास के सेवानिवृत्ति अवसर पर गरिमामय विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
समारोह के मुख्य अतिथि एवं उपसंचालक कृषि श्री शिव सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि श्री कनास ने अपने सेवाकाल में बहुत ही उत्कृष्ट एवं निर्विवाद कार्य किए। उनकी कार्यनिष्ठा, सरलता एवं नेतृत्व क्षमता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उन्होंने श्री कनास के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इसी अवसर पर श्री शिव सिंह राजपूत का आत्मा परियोजना, जिला खरगोन के नवीन परियोजना संचालक के रूप में स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा तथा आत्मा परियोजना को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में उप परियोजना संचालक डॉ. मना सोलंकी, सहायक संचालक दीपक मालवीय, राधेश्याम बड़ोले, रामेश्वर चौहान, गोपाल डावर, कृषि तकनीकी संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री रविन्द्र पाटीदार, आत्मा परियोजना के कर्मचारी जीतेन्द्र पाटीदार, शिवकुमार राठौड़, अभिषेक चौहान, अशोक पाटीदार, सुनील कनोजे, मयंक यादव सहित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं आत्मा परियोजना का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन अनिल नामदेव ने किया। अंत में योगेश पाटीदार ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विदाई समारोह आत्मीय एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री मदन सिंह कनास के उत्कृष्ट सेवाकाल को याद करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं सफल सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment