पगारा शक्ति केंद्र के सभी बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 135 वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण एवं प्रसारण पगारा शक्ति केंद्र के अंतर्गत सभी पाँचों बूथ क्रमांक 17, 18, 20, 21 एवं 22 पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों के साथ किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक बैठक आयोजित कर आगामी कार्यक्रमो बूथ सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पगारा शक्ति केंद्र प्रभारी मंडल उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल शक्ति केंद्र संयोजक अरुण जैन मंडल आईटी संयोजक यश यादव, बूथ अध्यक्ष सद्गुरु बनशपति संतोष यदुवंशी सरिता साहू दीपक यादव सहित बूथ समिति के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment