खंभों पर तार नहीं , पाइप लाइन नदारद , कच्ची सड़कों से त्रस्त गोकुल धाम कॉलोनी के रहवासी

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
दुखी रहवासियों के बीच पहुँचा नगर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल , न.पा के विरुद्ध उग्र आंदोलन की चेतावनी,विदिशा शहर के वार्ड क्र. दो मोहनगिरी गोकुल धाम कॉलोनी फेस वन में मूलभूत सुविधाओं के अभाव ने रहवासियों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है । कॉलोनी में आज तक न तो बिजली के खंभों पर तार लगाए गए हैं, न ही पेयजल की पाइप लाइन बिछाई गई है। कच्ची और जर्जर सड़कों के कारण आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। इन गंभीर समस्याओं से परेशान और दुखी कॉलोनीवासियों के बीच नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू एवं जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी सुशील शर्मा के साथ कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पहुँचा और मौके पर हालात का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया ।
गोकुल धाम कॉलोनी फेस वन के रहवासियों ने आक्रोशित स्वर में बताया कि वर्षों से वे बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने उनकी सुध तक नहीं ली। बिजली के खंभे तो खड़े कर दिए गए, लेकिन उन पर तार नहीं होने से अंधेरा बना रहता है। पाइप लाइन के अभाव में पानी के लिए भटकना पड़ता है। बरसात में कच्ची सड़कें कीचड़ में तब्दील हो जाती हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है, आनेक बार कलेक्टर से लेकर जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन दे चुके है लेकिन हालत जस के तस है , रहवासियों ने कहा की नगर पालिका हमसे हॉउस टेक्स और कचड़ा टेक्स बसूल रही है , फिर भी हमको नारकीय स्तिथि में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू एवं जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी सुशील शर्मा के साथ कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने रहवासियों की पीड़ा को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि यह प्रशासन की घोर लापरवाही और असंवेदनशीलता का परिणाम है। प्रतिनिधियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही गोकुल धाम कॉलोनी में बिजली के तार, पानी की पाइप लाइन और पक्की सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं तो नगर कांग्रेस के नेतृत्व में कॉलोनीवासी उग्र और चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होंगे।नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू ने ऐलान किया कि आने वाले दिनों में संबंधित विभागों और अधिकारियों का घेराव किया जाएगा तथा जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतरकर संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे और एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की , रहवासियों ने एक स्वर में कहा कि अब आश्वासन नहीं, उन्हें जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई चाहिए ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment