खरीदी में देरी से बिचौलियों को फायदा पहुंचा रही है सरकार मोहित रघुवंशी 6 जुलाई से हल्ला बोल आंदोलन की चेतावनी

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

विदिशा सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी में लगातार हो रही देरी को लेकर जिला कांग्रेस द्वारा 6 जुलाई से हल्ला बोल , आंदोलन की चेतावनी दी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने आरोप लगाया कि खरीदी प्रक्रिया में जानबूझकर टालमटोल कर किसानों को आर्थिक संकट में धकेला जा रहा है , श्री रघुवंशी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि 6 जुलाई से खरीदी शुरू नहीं की गई, तो जिले भर में कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।श्री रघुवंशी ने कहा कि सरकार खरीदी केंद्र शुरू करने की बात तो कर रही है , लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि अधिकांश केंद्रों पर न तो पर्याप्त व्यवस्था है और न ही खरीदी शुरू हो सकी है , परिणामस्वरूप किसान अपनी उपज लेकर भटकने को मजबूर हैं, जबकि खुले बाजार में उन्हें समर्थन मूल्य से कम दाम मिल रहा है , श्री रघुवंशी ने आरोप लगाया कि मूंग खरीदी में देरी से कर सरकार शीधे बिचौलियों को फायदा पहुंचा रही है और सरकार की उदासीनता के कारण किसानों का सरकार से भरोसा टूट रहा है, कांग्रेस ने सरकार से तत्काल सभी खरीदी केंद्रों पर सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने व मूंग खरीदी तुरंत शुरू करने की मांग की है।
श्री रघुवंशी ने ऐलान किया कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो तहसील व जिला स्तर पर 6 जुलाई से धरना-प्रदर्शन किया जाएंगा , उन्होंने कहा कि किसान के हक की इस लड़ाई में कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और किसी भी कीमत पर किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment