धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल— शिकायतों के समयबद्ध एवं निष्पक्ष निराकरण पर दिया जोर
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विदिशा में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 45 से अधिक आवेदकों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को निष्पक्ष, प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जनसुनवाई में पारिवारिक विवाद, भूमि संबंधी मामले, मारपीट, आपसी विवाद सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुईं। जिन प्रकरणों का मौके पर निराकरण संभव था, उनका तत्काल समाधान कराया गया, जबकि विस्तृत जांच वाले मामलों में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा हर शिकायत का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से सतत संवाद बनाए रखते हुए शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि जनसुनवाई पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। विदिशा पुलिस आमजन की सुरक्षा, सेवा और विश्वास की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील, पारदर्शी एवं जनहितैषी पुलिसिंग के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







