विकास कुमार सोनी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मोबाइल नंबर 7489943068
मैहर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत मैहर जिले में 28 जून से 30 जून तक 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। अभियान का शुभारंभ मैहर विधायक ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया।
अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जिलेभर में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। विभिन्न पोलियो बूथों के साथ-साथ स्वास्थ्य टीमों को भी सक्रिय किया गया है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे।
कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य ले जाएं और उन्हें पोलियो की दवा की दो बूंद पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







