दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
विकास कुमार सोनी
7489943068
मैहर/रामनगर। क्षेत्र के सोन-महानदी संगम स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेय घाट में शनिवार को नहाने के दौरान डूबे 15 वर्षीय वेदरूप गुप्ता का शव रविवार सुबह करीब 9:30 बजे बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जानकारी के अनुसार, वेदरूप गुप्ता, पिता अंजनी गुप्ता, निवासी चोरहटा, अमरपाटन, अपने मामा के घर रामनगर आया हुआ था। शनिवार सुबह वह मार्कण्डेय संगम में नहाने गया था, जहां गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। शनिवार को करीब 9 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के दौरान कांटे (जाल) और अन्य संसाधनों की मदद से तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली, जिसके बाद शाम को अभियान स्थगित कर दिया गया।
परिजनों और स्थानीय लोगों की मांग पर रविवार सुबह करीब 6 बजे दोबारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। रीवा से पहुंचे विशेषज्ञ गोताखोरों ने करीब ढाई से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 9:30 बजे संगम से वेदरूप का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







