संवादाता दिलीप बिरला
सनावद। बेड़ियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ियां में रविवार, 28 जून 2026 को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया। इस अवसर पर विधायक ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया और लोगों से अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाने की अपील की।
चिकित्सा विभाग के अनुसार सेक्टर अंतर्गत कुल 49 बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। अभियान के पहले दिन बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई, जबकि दूसरे एवं तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।
कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम पटेल, सरपंच चन्द्रसिंह सवनेर, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पंवार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल, ओमप्रकाश राठौड़, राकेश वर्मा, भोलाराम केथवास, प्रदीप सेन, अंजली दराडे, ऋषभ राठौर, दिलीप बिरला, योगेश दसौंधी सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाकर पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाएं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







