ब्लॉक विज़निंग कार्यशाला का आयोजन मनावर ब्लॉक के आगामी 5 वर्षों के विकास कार्य योजना पर किया मंथन

SHARE:

जिला धार से पाटीदार की रिपोर्ट

मनावर:- जनपद पंचायत के आजीविका भवन सभागार में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक विज़निंग कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य मनावर ब्लॉक के वर्ष 2030 तक के विकास हेतु आगामी पांच वर्षों का समग्र विज़न तैयार करना था।

कार्यशाला का शुभारंभ जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित पचौरी एवं ब्लॉक परियोजना प्रबंधक आशीष शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यशाला में मनावर ब्लॉक के विभिन्न विभागों के अधिकारी, संकुल संगठन के पदाधिकारी, ग्राम पंचायतों के सरपंच, ग़ैर सरकारी संगठनों ने सहभागिता करते हुए ब्लॉक विज़न निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यशाला के आयोजन में तकनीकी सहयोग ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित पचौरी ने कहा कि ब्लॉक विज़न मनावर के समग्र विकास की दिशा तय करने वाली एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके माध्यम से विकास की प्राथमिकताओं का निर्धारण किया गया ।जिसमें बेहतर शिक्षा व्यवस्था,बेहतर स्वास्थ सुविधाएं,प्राकृतिक जैविक खेती,जागरूक समाज,बेहतर रोजगार के अवसर पर भविष्य की कार्य योजना विभागीय अधिकारियों एवं ग्राम के सरपंचों द्वारा कार्य योजना पर विचार किए गए तथा प्रवास (माइग्रेशन) की समस्या, सतत आजीविका के अवसरों के सृजन एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी दिशा प्राप्त होगी। मनावर के विज़न-2030 के क्रियान्वयन एवं प्रगति की निगरानी ब्लॉक स्तरीय समन्वय समिति के माध्यम से की जाएगी।कार्यक्रम में टीआरआईएफ विनम्र धाकड़, मयंक, सृष्टि, म.प्र ग्रामीण आजीविका मिशन से आशीष शुक्ला, स्वास्थ्य विभाग जगदिश बर्मन, शिक्षा विभाग अशोक सोलकी, प्रकाश वर्मा, कृषि विभाग , मनोज अलावा, उद्यान विभाग, महिपाल सोलंकी, दिपक पाटिदार, संकुल स्तरीय सदस्य और ग्राम पंचायत सरपंच, सदस्य, इत्यादि उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment