अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 प्रकरण दर्ज

SHARE:

ओमप्रकाश परमार,

देवास। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को देवास शहर के अंबेडकर नगर, प्रताप नगर सहित विभिन्न ढाबों, होटलों एवं संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई।

कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित मदिरा तथा लगभग 1200 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 1 लाख 22 हजार रुपये बताया गया है।

कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 5 प्रकरण दर्ज किए गए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, राजश्री खन्ना एवं योगेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया तथा आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, सुरेंद्र वर्षी और दीपक तटवाड़े शामिल रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment