कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। जिले के बलौदाबाजार से भाटापारा जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम अर्जुनी में मिरगी मोड से लेकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक की सड़क मरम्मत के अभाव में एवं ओवर लोडिंग वाहनों के आवागमन से सड़क की स्थिति धंसकर नालीनुमा निर्मित हो गई है जो इन दिनों हादसों का मार्ग बना हुआ है। एक किलोमीटर से अधिक दूर तक नालीनुमा बन चुके सड़क से आए दिन दुर्घटनाओं का क्रम जारी है और लगातार हो रहे हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है।सड़क काफी बुरी तरह धंसकर नालीनुमा निर्मित हो चुका है। नालीनुमा बन चुके सड़क में लगातार हादसे होने के बावजूद भी न ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं और न हीं संबंधित विभाग जबकि बलौदाबाजार भाटापारा का यह मुख्य मार्ग है जिसमें आए दिन अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों का आना जाना लगा रहता है।
बता दे कि एडीबी के तहत बलौदाबाजार से भाटापारा तक बनी सड़क में मिरगी मोड़ से लेकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक की एक किलोमीटर सड़क बुरी तरह से धंसकर नालीनुमा बन चुके है। नालीनुमा बन चुके सड़क में कई दिनों से वाहन चालक गिरकर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। विगत दिनों अर्जुनी टोनाटार मोड़ के पास एक दुपहिया वाहन चालक नालीनुमा बने हुए सड़क में अनियंत्रित होकर गिर गए। जिससे वाहन चालक के हाथों में चोट आई और पीछे बैठे दो युवतियों को भी चोट लगी। इसी दौरान समाचार कवरेज पर निकले हमारे इस प्रतिनिधि ने दुर्घटना को देखा और दुर्घटना में शिकार हुए वाहन चालक की इलाज के लिए अपने संबंधित डॉक्टर को बुलाकर इलाज करवाया। इसी तरह 25 जून को भी एक बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। ग्रामीण रंजीत साहू रतिराम फेकर टीकाराम साहू नेतराम साहू सहित अन्य ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से तत्काल मरम्मत कार्य करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते नालीनुमा बन चुके सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं। अब देखने वाली बात यह है कि क्या संबंधित विभाग इस लगातार हादसों के क्रम को मरम्मत कर रोक पाएगा या यूं ही बड़ी घटनाए होने के बाद मूकदर्शक बना रहेगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







