डीएम की अध्यक्षता में ग्राम विकास, पंचायती राज, गोशालाओं एवं स्वच्छता योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न गौशालाओं के प्रभावी संचालन, फैमिली आईडी निर्माण एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

SHARE:

मो0 नसीम ब्यूरो चीफ बाराबंकी
सहभागिता योजना के अन्तर्गत गौपालकों के भुगतान में लापरवाही पर होगी जवाबदेही तय : डीएम

बाराबंकी, 25 जून 2026। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, गोशालाओं एवं जिला स्वच्छता समिति से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने महिला स्वयं सहायता समूहों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने, फैमिली आईडी निर्माण में तेजी लाने तथा प्रधानमंत्री आवास, एनआरएलएम एवं अन्य विकास योजनाओं की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्नपूर्णा भवनों के शेष फिनिशिंग कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कर संचालित करानेह के निर्देश भी दिए।

गौशालाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नामित नोडल अधिकारी संबंधित खंड विकास अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर निरीक्षण में पाई गई कमियों को दूर कराएं। उन्होंने गौशालाओं में हरा चारा, साइलेज एवं भूसे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सहभागिता योजना के अंतर्गत गौपालकों को समय से भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।

पंचायती राज विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने गांवों में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने, नालियों की नियमित सफाई, अधूरे शौचालयों का निर्माण पूर्ण कराने तथा पंचायत सहायकों का समय से मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पेंशन योजनाओं के आवेदनों का समयबद्ध सत्यापन कर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने को कहा।

बैठक में जिला विकास अधिकारी श्री भूषण कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री राकेश कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment