नौशाद अहमद कुरेशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मो. 9977365001
श्योपुर। जिला कांग्रेस समन्वय समिति एवं जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस प्रभारी विजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनआंदोलनों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में विशेष रूप से श्योपुर जिले में जल संकट, किसानों को खाद उपलब्ध कराने में आ रही समस्याओं तथा भारतीय जनता पार्टी सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों एवं भ्रष्टाचार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने इन विषयों को लेकर जनआंदोलन खड़ा करने और आमजन की आवाज को प्रभावी तरीके से उठाने का निर्णय लिया।
जिला प्रभारी विजय सिंह चौहान ने संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने एवं कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर समस्याओं को उठाने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और आगामी कार्यक्रमों को लेकर सुझाव रखे।
बैठक में प्रमुख रूप से मुकेश मालो, अतुल चौहान, योगेश जाट, संजीव कुशवाह, अध्यु शुक्ला, आशीष मीणा, दौलतराम गुप्ता, रामभरत मीणा, जसवंत मीणा, दिनेश तोमर, दिनेश सिकरवार, रामनिवास मौर्य, हरकिशन कुशवाह, राममिलन मीणा, रामवरण मीणा, मुरारी प्रजापति, कमल शर्मा, अरविंद जाट, विल चौबे, शेखावत, रज्जाक अहमद, हरीओम जाटव, मानसिंह, डॉ. शिवराम शिवहरे, राठौर, अशोक, गुरुवेंद्र सिंह, धारा सिंह मीणा, एन.एन. चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







