राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह – वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मोहली परिक्षेत्र अंतर्गत पटना मोहली गांव में सुदामा यादव नामक 32 वर्षीय युवक को प्रातः 06 बजे के लगभग उसके खेत में बाघ द्वारा हमला करके घायल कर दिया गया। श्री यादव के चिल्लाने पर समीप के गांव वाले आवाज करते हुए आए और उनकी आवाज से बाघ जंगल की ओर भाग गया। स्थानीय बीट गार्ड और अन्य वन कर्मियों द्वारा सुदामा को रहली शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है सुदामा को हाथ में और कमर में चोट आई है। उन्हें सागर जिला चिकित्सालय हेतु रेफर कर दिया गया है। पटना मोहली गांव मे मुनादी करके अन्य ग्रामीणों को भी सचेत रहने बाबत समझाइश दी जा रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







