हरीश सोनी जिला संपादक केसरिया हिंदुस्तान
आलीराजपुर। जिले की कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जिला पुलिस आलीराजपुर को चार नए शासकीय वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें तीन बोलेरो नियो एवं एक ट्रक वाहन शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी वाहनों का शुभारंभ किया तथा विभिन्न शाखाओं को उनका आबंटन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक-एक बोलेरो नियो वाहन एसडीओपी जोबट, एसडीओपी आलीराजपुर तथा उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा को प्रदान किया गया है।
इसके अतिरिक्त ट्रक वाहन का उपयोग पुलिस विभाग की प्रशासनिक एवं लॉजिस्टिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु रक्षित केंद्र के माध्यम से किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नवीन वाहनों के शामिल होने से जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा तथा पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे आमजन को बेहतर एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल एवं रक्षित निरीक्षक इनोद रंधावा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949






