भितरवार में मांझी समाज का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वालों के खिलाफ FIR की मांग

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो लोकेंद्र सोलंकी भितरवार

सोशल मीडिया पर मांझी, ढीमर, केवट ,बाथम समाज के खिलाफ कथित रूप से अश्लील, अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए फोटो वायरल किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। आपको बता दें कि भितरवार के सिला गांव का रहने वाला सौरभ परिहार के द्वारा इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बंदूक के साथ फोटो वायरल किया है जिस पर साफ लिखा है ढ़ीमरों तुम पर बचा जाए तो बच लेना में तुम्हारा बाप हूं। इस तरह अभद्र भाषा का प्रयोग कर समाज को बेइज्जत किया है और मामला इतना तूल पकड़ गया कि मांझी समाज के सैकड़ों लोगो ने एक जुट होकर भितरवार थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस तरह की सामग्री न केवल सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास है, बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की साजिश भी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो समाज व्यापक आंदोलन के लिए मजबूर होगा। मांझी समाज ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर आरोपियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने का दुस्साहस न कर सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई