दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/उप संपादक सिंगरौली अनुरोध शुक्ला
सिंगरौली/देवसर राजस्व प्रकरणों में समय पर वस्तुस्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने वाले 11 पटवारियों पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ऋषि नारायण सिंह ने अर्थदंड की कार्रवाई की है। प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद लंबित प्रकरणों में प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने को गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रत्येक पटवारी पर 250 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित हल्का पटवारियों को समय-सीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। पर्याप्त समय मिलने के बाद भी रिपोर्ट नहीं भेजे जाने से कई प्रकरणों के निपटारे में अनावश्यक विलंब हुआ। इसे शासकीय कार्यों में उदासीनता मानते हुए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ने दंडात्मक कार्रवाई की।
जिन पटवारियों पर जुर्माना लगाया गया है उनमें उदय पाल सिंह, अनुभव त्रिपाठी, जागेश्वर दयाल बैश, रामायण अग्रहरि, वेदांती दुबे, नैंसी पांडे, आशा साहू, राहुल मोरे, कुलदीप मिश्रा, मनोज कुमार बैश एवं उमेश प्रजापति शामिल हैं।
प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि समय-सीमा का पालन नहीं होने से राजस्व प्रकरणों के निराकरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी कारण जवाबदेही तय करते हुए यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और कर्मचारियों को समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







