संजय रैकवार/जिला ब्यूरो, दमोह
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
पथरिया/दमोह। दमोह-पथरिया मुख्य मार्ग पर पुरानी शराब दुकान के सामने बुधवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में नगर पंचायत कर्मचारी फहीम खान (32) की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार फहीम खान कार से दमोह से पथरिया लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अनाज से भरे ट्रक से उनकी कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की सहायता से कार में फंसे युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







