जीवों पर दया करें, उनकी हत्या नहीं -प्रकृति पर हर जीव का समान अधिकार

SHARE:

लेख: मोहन गुर्जर (मनोज)
8435117353
मीडिया प्रभारी,पंछी बचाओ अभियान
जब भी कोई सांप,पक्षी या अन्य जीव-जंतु हमारे आसपास दिखाई देता है, तो अक्सर लोग डर या अज्ञानता के कारण उसे मारने की कोशिश करने लगते हैं। लेकिन क्या हमने कभी सोचा है कि जिस धरती पर हम रहते हैं, उसी धरती पर उन जीवों का भी उतना ही अधिकार है जितना हमारा?
प्रकृति केवल मनुष्यों के लिए नहीं बनी है। भगवान ने इस संसार में असंख्य जीव-जंतुओं, पशु-पक्षियों और कीट-पतंगों की रचना की है, जिनका अपना महत्व और अस्तित्व है। यदि हम अपने घर, परिवार और जीवन की सुरक्षा चाहते हैं, तो उन बेजुबान जीवों को भी जीने का अधिकार देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
आज मैं आप सभी से एक छोटी सी विनती करना चाहता हूँ। अभी भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। पंछी बचाओ अभियान के माध्यम से हमारी टीम लगातार पक्षियों और पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था कर रही है। इसके साथ ही कहीं भी कोई घायल पशु-पक्षी दिखाई देता है तो उसका उपचार करवाने का हर संभव प्रयास किया जाता है। यही नहीं, हमारी संस्था पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
कोरोना काल जैसी भयावह परिस्थितियों में भी हमारी टीम ने लोगों तक ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने का कार्य किया था। उस कठिन समय में मानवता की सेवा ही हमारा सबसे बड़ा धर्म था और आज भी वही भावना हमें जीवों और प्रकृति की सेवा के लिए प्रेरित करती है।
कुछ ही दिनों में बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। बरसात के दौरान कई जीव-जंतु अपने बिलों से बाहर निकलने को मजबूर हो जाते हैं, क्योंकि उनके प्राकृतिक आवासों में पानी भर जाता है। ऐसे में सांप, नेवला, गोह, पक्षी और अन्य जीव सुरक्षित स्थान की तलाश में कभी-कभी घरों, खेतों या बस्तियों की ओर आ जाते हैं।
ऐसी स्थिति में घबराने या उन्हें मारने की आवश्यकता नहीं है। याद रखिए, वे आपके घर पर हमला करने नहीं आते, बल्कि अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह ढूंढ रहे होते हैं। यदि कोई जीव आपके घर या आसपास दिखाई दे तो उसकी हत्या करने के बजाय नजदीकी रेस्क्यू टीम, वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यूकर्ता को सूचना दें। वे सुरक्षित तरीके से उस जीव को पकड़कर उसके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ देंगे।
एक जीव की जान बचाना केवल दया का कार्य नहीं, बल्कि प्रकृति के संतुलन को बचाने का भी प्रयास है। यदि हम हर जीव के जीवन का सम्मान करना सीख जाएं, तो आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर और संतुलित पर्यावरण दे सकेंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई