राजेन्द्र तिवारी दमोह केसरिया हिदुस्तान
पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह में मंगलवार को गरिमामय पदोन्नति अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (आईपीएस) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया द्वारा आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों को लाल-नीली फित्ती लगाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं,
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि कर्तव्यों और जिम्मेदारियों में वृद्धि का प्रतीक है, पुलिस बल का प्रत्येक सदस्य आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं न्याय की स्थापना के लिए समर्पित भाव से कार्य करे तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करें,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया ने भी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने अनुभव एवं कार्यकुशलता का उपयोग कर पुलिस विभाग की गरिमा और जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करेंगे,
समारोह के दौरान पदोन्नत पुलिसकर्मियों में उत्साह देखने मिला, पदोन्नत कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ करने का संकल्प लिया,
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







