जॉब इन्फोटेक लाइब्रेरी के उद्घाटन समारोह में पहुंचे एन आर आई राकेश शर्मा लाइब्रेरी खुलने से छात्र छात्राओं को अब नहीं जाना पड़ेगा शहर की और साहब सिंह सैनी

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान सहारनपुर ब्यूरो चीफ जाती राम

चिलकाना जॉब इन्फोटेक लाइब्रेरी का शुभारंभ पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी, प्रधानाचार्य नाथीराम कांबोज, भाजपा नेता राज सिंह माजरा, एन.आर.आई. राकेश शर्मा, पूर्व विधायक पुत्र अजय प्रताप राणा, चेयरमैन जायर हुसैन चांद, मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया और अपनी और से शुभकामनाएं दी।
कस्बा चिलकाना में स्थित भारत इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के कैंपस में जॉब इन्फोटेक लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। लाइब्रेरी के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री साहब सिंह व अजय प्रताप राणा ने कहा कि अब छात्र छात्राओं को एकांत में बैठकर पढ़ने के लिए शहर की ओर नहीं जाना पड़ेगा जिससे छात्र छात्राओं का आने जाने का समय बचेगा। वही एन.आर.आई. राकेश शर्मा, भाजपा नेता राजसिंह माजरा , मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, चेयरमैन जायर हुसैन चांद ने सभी को कस्बे में लाइब्रेरी खुलने पर अपनी ओर से शुभकामनाएं दी और कहा कि राजेश सैनी व डॉ. विमल शर्मा ने चिलकाना पठेड क्षेत्र को एक अच्छी लाइब्रेरी दी है जिसके लिए वह बधाई के पात्र है। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी बालकृष्ण शर्मा, जिला अध्यक्ष आशु सैनी, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा, श्याम कुमार सैनी, पुष्पेंद्र धीमान, पवन गुंबर, शिवनंदन शर्मा, विनोद कुमार रावल, श्याम सिंह सैनी पटना, सभासद अमजद , पूर्व सभासद युनिश कुरैशी, युवा भाजपा नेता हिमांशु गर्ग, पवन सैन, सेठपाल सैनी, अरविंद शास्त्री, सुशील मोंगा, पदम पंवार, कविता रानी, महिमा, आदि काफी संख्या में क्षेत्रवासी व कस्बेवासी उपस्थित रहे।।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई