खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा ग्राम नरसिंहगढ़ एवं मगरोन में विभिन्न नाश्ता भंडार,मिठाई दुकान,केक हाउस एवं किराना दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

SHARE:

राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

दमोह – खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा ग्राम नरसिंहगढ़ एवं मगरोन में विभिन्न नाश्ता भंडार,मिठाई दुकान,केक हाउस एवं किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। ग्राम नरसिंहगढ़ में मेन रोड स्थित हरिओम नाश्ता भंडार का निरीक्षण किया गया। मौके पर परिसर में समोसा,आलूबंडा के निर्माण में उपयोग किए गए री यूज़्ड सोयाबीन तेल के नमूने जांच हेतु लिए गए। ग्राम मगरोन बस स्टैंड स्थित प्रमोद किराना एंड स्वीट्स का निरीक्षण किया गया। मौके पर परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित खोवा बर्फी के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी तरह बस स्टैंड स्थित राधिका केक हाउस का निरीक्षण किया गया। परिसर में संग्रहित पनीर के नमूने जांच हेतु लिये गए। सोसायटी के सामने स्थित महावीर किराना स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। मौके पर परिसर में संग्रहित गरम मसाला के नमूने जांच हेतु लिये गए। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर समस्त दुकानदारों को खाद्य सामग्री को अखबार के कागज में विक्रय एवं पैक नहीं करने हेतु निर्देशित किया गया। खाद्य तेल का उपयोग खाद्य सामग्री पकाने हेतु दो बार से अधिक बार इस्तेमाल नहीं करने हेतु निर्देशित किया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई