संजय रैकवार/जिला ब्यूरो, दमोह
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) ने पथरिया थाना परिसर पहुंचकर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। इस दौरान एसडीओपी प्रिया सिंधी एवं थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार जनसुनवाई में क्षेत्र के नागरिकों द्वारा विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। पुलिस अधीक्षक ने आवेदकों की बातें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की।
बताया गया कि जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करना है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







