भारत विस्तार ऐप से किसानों को मिलेगी खेती-किसानी की जानकारी

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान से चंद्रशेखर बरेठ

बिलासपुर भारत सरकार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किसानों के लिए भारत विस्तार नामक एआई आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रारंभ किया गया है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी, आवेदन, लाभ की स्थिति, मौसम पूर्वानुमान, मंडी भाव, कीट-रोग सलाह आदि एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। भारत विस्तार ऐप गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है। इसके साथ ही किसान वेब पोर्टल https://agriwelfare.gov.in एवं टोल फ्री नंबर 155261 पर भी कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते है। भारत विस्तार ऐप में केंद्र सरकार की 10 प्रमुख योजनाओं की जानकारी जैसे कि पीएम-किसान, पीएमएफबीवाय, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, केसीसी आदि उपलब्ध है। उप संचालक कृषि ने किसानों से इस प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment