नशे में ट्रक दौड़ाने वालों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच चालकों पर 55 हजार रुपए जुर्माना

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/ स्थानीय संपादक सिंगरौली अनुरोध शुक्ला

सिंगरौली/ सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले ट्रक चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात शहर के प्रमुख चौराहों पर औचक वाहन जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान पांच ट्रक चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ट्रकों को जब्त कर चालकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। बाद में सभी मामलों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां पांचों चालकों पर कुल 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई